{"_id":"5a46847b4f1c1b96368b773f","slug":"181514570875-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तोड़ीं शराब की भट्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तोड़ीं शराब की भट्ठियां
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। काली नदी किनारे कच्ची शराब के धंधे की कमर तोड़ने के लिए थाना पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर मिले हजारों लीटर लहन को नष्ट करने के साथ ही भट्ठियों को तोड़ा। हालांकि पुलिस को देखते ही धंधेबाज भाग निकले।
थाना क्षेत्र में काली नदी किनारे कच्ची शराब बनाए जाने का काम लंबे समय से चल रहा है। हर बार पुलिस कार्रवाई कर लहन आदि नष्ट कर देती है। पर, धंधेबाज फिर काम शुरू कर देते हैं। शुक्रवार को प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ तिमनपुरा, अलूपुरा और गोकुलपुरा में छापेमारी की।
पुलिस को आता देख शराब बना रहे लोग काली नदी में कूद कर एटा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर गए। पुलिस ने मौके पर धधक रहीं शराब की छह भट्ठियों को तोड़ कर नष्ट कर दिया। जमीन व ड्रमों में छिपाकर रखे गए हजारों लीटर लहन को नष्ट कर दिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने का काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले तीन गांव में पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं बीते दो वर्ष से गांव शहादतपुर में अवैध शराब का काम चल रहा है। शहादतपुर में बनने वाली कच्ची मिलावटी शराब तुर्क ब्रांड के नाम से मशहूर है। पर, अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।