फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूटी सड़क, पुलिया और जलभराव ने बिगाड़ी शहर की सूरत

टूटी सड़क, पुलिया और जलभराव ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Fri, 17 Nov 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क, पुलिया और जलभराव ने बिगाड़ी शहर की सूरत
कासगंज की श्रीगणेश कॉलोनी में टूटी सड़क पर हुआ जलभराव
कासगंज। नगर में नगरपालिका के चुनावों का चुनाव प्रचार चरम में है, लेकिन इस चुनाव प्रचार के बीच मतदाताओं की चिंताएं बरकरार हैं। कुछ इलाकों में काफी लंबे समय से टूटी, सड़क, पुलिया और जलभराव जैसी बड़ी समस्याएं हैं। इन समस्याओं ने शहर की सूरत बिगाड़ रखी है, लेकिन नगरपालिका वर्षों के इंतजार के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


बिलराम गेट से दुर्गा कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क न केवल जर्जर हाल है, बल्कि इस सड़क की पुलिया भी पूरी तरह से टूट चुकी है। इसका समाधान नगरपालिका प्रशासन अभी तक नहीं दे पाया। अशोक नगर में पानी की निकासी को लेकर समस्याएं हैं। जगह-जगह जलभराव हालात हैं, सड़क भी जर्जर हाल हैं। जल भराव के कारण लोक संक्रामक रोगों का शिकार होते हैं।
विज्ञापन


गंगेश्वर कॉलोनी, सोलह बीघा, लवकुश नगर सहित अन्य इलाकों में है। श्री गणेश कॉलोनी की टूटी सड़क भी लोगों की चिंता का विषय बनी हुई है। निकाय चुनाव के प्रचार के बीच वे इन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी तलाश रहे हैं कि कौन प्रत्याशी इन समस्याओं का हल दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में है। निकाय चुनाव की जिम्मेदारी मिलने पर नगर को जर्जर हाल सड़कों से मुक्त बनाया जाएगा। जलभराव की समस्या के लिए एक अच्छा ड्रेनेज प्लान लागू किया जाएगा। राधा माहेश्वरी, भाजपा प्रत्याशी

पिछले कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन को चुना गया था, लेकिन पिछले 5 वर्षों में शहर की काफी दुर्दशा हुई। समस्याओं का हल नहीं निकला। आज भी समस्याएं खड़ी हुई हैं। यदि मुझे मौका मिला तो इन समस्याओं को पहली प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। डा. शशि लता चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी

नगर में समस्याओं के लिए अब तक किसी भी चेयरमैन ने गंभीरता से प्रयास नहीं किए। मुझे मौका मिला तो नगर की समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएंगी। विकास कार्य होंगे। जल भराव से मुक्ति मिलेगी। सड़कें बनाई जाएंगी। रजनी साहू, निर्दलीय प्रत्याशी

नगर में जो भी विकास कार्य हुए, वे समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई विकास के कार्य रुक गए। शहर में लोग जलभराव, गंदगी, टूटी सड़कों से त्रस्त हैं। उन्हें मौका मिला तो समस्याओं का समाधान होगा। मंजू अग्रवाल, सपा प्रत्याशी


चुनाव लड़ने से पहले नगर में कहां कहां समस्याएं हैं। किस तरह से उनका हल होगा इसकी योजना तैयार की गई है। यदि मौका मिला तो प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान किया जाएगा। सीमा कुशवाह, बसपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed