{"_id":"59fdcf894f1c1b8d698b95c5","slug":"181509805961-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी कुंडली में खोज रहे राजयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी कुंडली में खोज रहे राजयोग
Updated Sat, 04 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
वोट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कुर्सी पाने की चाहत में नेताजी अपनी कुंडली में राजयोग की तलाश कर रहे हैं। पार्टी के हिसाब से ग्रह नक्षत्र की चाल दिखवा रहे हैं। जीत सुनिश्चित करने के लिए ज्योतिषी और पंडितों को पूजा का ऑफर दे रहे हैं। जिन्हें टिकट मिलने की उम्मीद है वे पर्चा भरने के लिए सही समय और दिन की खोज भी करने में जुटे हैं।
चाहे नगर निगम के मेयर की दावेदारी हो या फिर पार्षद की। या फिर नगर पंचायत और नगर पालिका के पदों के दावेदार हों। सभी अपनी कुंडली में जीत के योग की तलाश कर रहे हैं। उनके द्वारा विद्वान ज्योतिषाचार्य और पंडितों को अपनी कुंडली दिखाई जा रही है। उनसे पूछा जा रहा है कि किस प्रकार से उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। जिन लोगों को अभी तक पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिया गया है वे यह भी पूछ रहे हैं कि पार्टी द्वारा टिकट न देने पर क्या वे निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य अजय तैलंग का कहना है कि उनके पास कई उम्मीदवार अपनी कुंडली लेकर आ रहे हैं। उनके द्वारा अपनी कुंडली में राजयोग दिखवाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी के मुताबिक कई दावेदार उनसे सलाह ले चुके हैं। उनके द्वारा मुख्य रूप से अपनी कुंडली में जीत के योग तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोई भी पूजा कराओ, जीत दिलाओ
पंडित जी कोई भी पूजा कराओ। कितने भी पैसे खर्च हो जाएं उसकी चिंता मत करो, परंतु जीत दिलवा दो। अपनी टिकट फाइनल मानकर बैठे अधिकतर दावेदारों द्वारा ज्योतिषियों के पास जाकर यही कहा जा रहा है। पंडित जी की सलाह पर ऐसे दावेदार अब बहुत धार्मिक नजर आने लगे हैं।