{"_id":"59fa15314f1c1bce538ba66c","slug":"181509561649-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिक विभाग सक्रिय, कल मिलेंगे डयूटी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिक विभाग सक्रिय, कल मिलेंगे डयूटी पत्र
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने को प्रत्येक कर्मचारी को ईवीएम एवं मतपत्र दोनों का प्रशिक्षण मिलेगा। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने इसके लिए साठ मास्टर ट्रेनरों को तैनात किया है। कर्मचारियों के ड्यूटीपत्र तीन नवंबर को विभागाध्यक्षों को सौंपे जाएंगे। इस चुनाव के लिए कार्मिक विभाग सक्रिय हो गया है।
फिरोजाबाद निगम के साथ तीन पालिका एवं तीन पंचायतों में 29 नवंबर को मतदान कराने को प्रशासन ने पूरा खाका खींचना शुरू कर दिया। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने सीडीओ अशोक कुमार को कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी है। सीडीओ अशोक कुमार ने कार्मिक का कार्य संभाल लिया। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने बताया जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डा.प्रज्ञाशंकर तिवारी, बीएसए सच्चिदानंद यादव व डीआईओएस डा.रितु गोयल, सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ एवं 20 कर्मचारियों को संबद्ध किया है।
उन्होंने कहा नगर निगम क्षेत्र में दो-दो ईवीएम लगाए जाने के कारण प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच कर्मचारी तैनात होंगे। पालिका व पंचायतों के बूथों पर चार-चार कर्मचारी तैनात होंगे। इसमें 3500 कर्मचारियों की जरूरत होगी। तीन नवंबर को सभी के प्रथम ड्यूटीपत्र जारी किए जाएंगे। सभी विभागाध्यक्षों को इसी दिन शाम को तलब किया है।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण नौ नवंबर से एमजी कालेज में दिया जाएगा। उन्होंने कहा सभी कर्मचारियों को ईवीएम के साथ बैलेट पेपर से कैसे मतदान कराना होगा ये भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि ड्यूटी किसी की कहीं भी लगाई जाए कोई दिक्कत नहीं होने पाए। साठ मास्टर ट्रेनरों को तैनात किया है।