{"_id":"59f8bf034f1c1bf3538ba4be","slug":"181509474051-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, तीन घायल
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। चंद्रवारगेट स्थित रेलवे पुल पर जाम के कारण साइकिल लेकर पैदल रेल लाइन पार कर रहे चार श्रमिक राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो सगे भाई सहित तीन श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान क्षेत्रीय बाशिंदों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
मंगलवार शाम करीब सात बजे चंद्रवार गेट रेलवे पुल पर देवोत्थान एकादशी केकारण जाम लगा था। जाम खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। घंटों से जाम में फंसे लोग रेलवे पुल के ऊपर लाइन से होकर निकलने लगे। कारखाने में काम कर घर लौट रहे चार श्रमिक साइकिल लेकर पुल के ऊपर से पैदल निकल रहे थे। इसी दौरान डाउन राजधानी एक्सप्रेस आने से उसकी चपेट में चारो श्रमिक आ गए। एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मचते ही भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजने के बाद शव पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक का नाम रिंकू (32) पुत्र भगवान सिंह निवासी मिश्रिया का पुरा बताया है। जबकि घायलों में रामबरन(22), मोहन सिंह (20) पुत्रगण जानकी प्रसाद एवं प्रकाशचंद्र (24) पुत्र रामस्वरूप शामिल हैं। श्रमिक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।