{"_id":"59eb77b84f1c1bcc538b84cd","slug":"181508603832-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव दमखम से लड़ेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव दमखम से लड़ेगी पार्टी
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
निकाय चुनाव दमखम से
लड़ेगी पीस पार्टी: डा. अयूब
भाजपा की मिलीभगत हमसे नहीं, एआईएमआईएम से
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. मोहम्मद अयूब ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। 25 अक्तूबर से पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। मुस्लिमों का हितैषी होने का दावा करने वाली पार्टी एआईएमआईएम ने भाजपा के साथ साजिश कर उन्हें जेल भिजवाया था। अब सच जनता के सामने आ चुका है।
डा. अयूब ने शनिवार को कमाल खां स्थित पार्टी दफ्तर पर मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पार्टी पर भाजपा के साथ मिलीभगत होने का आरोप लगाने वालों ने ही साजिश की थी। पार्टी मुस्लिम, पिछड़े और दलितों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। भाजपा की नीतियों से आम जनता कराह रही है। निकाय चुनाव में पार्टी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। इसके लिए हर वार्ड तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
इससे पूर्व डा. अयूब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से फतेहाबाद रोड पहुंचे, जहां मेघ सिंह सोलंकी, डा. जहांगीर अलवी, किशन गोपाल उपाध्याय, रनवीर सिंह राना, राकेश वाल्मीकि, अनवर अली उस्मानी आदि ने स्वागत किया। इसके बाद शहर में कई स्थानों पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वे आगरा भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे। इस अवसर पर चांद कुरैशी, शहजाद कुरैशी सुजाउद्दीन कुरैशी, राजू अलवी आदि मौजूद रहे।