फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण ने हड़प लिए 5.25 लाख

कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण ने हड़प लिए 5.25 लाख

Thu, 12 Oct 2017 08:15 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण ने हड़प लिए 5.25 लाख
डेमो इमेज - फोटो : demo
फरह (मथुरा)। प्लाट और फ्लैट की एवज में 500 करोड़ हड़पकर भाग चुके कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ थाना फरह में 5.25 लाख हड़पने को मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा थाना नौहझील क्षेत्र गांव बरौंठ निवासी त्रिलोक चंद उपाध्याय ने कोर्ट के आदेश पर कराया है। कल्पतरु के मालिक के खिलाफ दर्ज हो रही रिपोर्ट के बाद से शिकंजा कसता जा रहा है। थाना फ रह के चुरमुरा में फ्लैट और प्लाट को बुक कराने के लिए कल्पतरु ग्रुप के मालिक ने अपने एजेंट हरियाणा, दिल्ली, यूपीए राजस्थान और मध्य-प्रदेश में मुस्तैद कर रखे थे। यह एजेंट कल्पतरु के चिटफं ड का भी काम देखते थे। त्रिलोक चंद उपाध्याय ने थाना फ रह में जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 5.25 लाख रुपये फ्लैट की एवज में लिए पर अब तक नहीं लौटाए और फ्लैट भी नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि अपने रिश्तेदार हाथरस के गांव कोरना निवासी नारायणहरि पुत्र रमाशंकर के साथ चुरमुरा पहुंचे थे तो मालिक जयकृष्णा राणा, विपिन यादव, राजीव शर्मा, विक्रम सिंह और प्रदीप यादव अज्ञात कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार भदौरिया ने बताया कल्पतरु ग्रुप के मालिक व कर्मचारियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
बीस मुकदमों के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुआ राणा मथुरा। डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद भी पुलिस कल्पतरु के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। निवेशकों का आरोप है कि पुलिस की मदद से बेखौफ कल्पतरु ग्रुप का मालिक मथुरा में ही घूम रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक में राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। 500 करोड़ से भी ज्यादा का गोलमाल करने वाला राणा अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है। लोगों का कहना है कि राणा को कुछ पुलिस अधिकारियों का ही संरक्षण है। अगर ऐसा नहीं होता तो पुलिस वाले उसे गिरफ्तार कर लेते। शासन तक मामला पहुंच चुका है। कुछ निवेशकों ने तो मुख्यमंत्री तक के सामने मामला पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed