{"_id":"59de57ba4f1c1bdb538b6ee0","slug":"181507743674-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार की शाम थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन में दबिश दी। पुलिस गांव से एक युवक को उठाकर अपने साथ ले गई है।
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर छह में छह अक्तूबर को श्रमिकों के बीच हुए विवाद के दौरान थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी संजीव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में थाना नारखी के गांव असन निवासी संतोष पुत्र महावीर सिंह कुशवाह का नाम भी सामने आया था।
घटना के बाद ही से संतोष कुशवाह गुरुग्राम से भागकर अपने गांव आ गया था। संतोष की तलाश में हरियाणा पुलिस मंगलवार को थाना नारखी में आई थी। हरियाणा पुलिस ने थाना पुलिस को साथ लेकर गांव असन में दबिश दी। दबिश के दौरान संतोष को अपने साथ ले गई।
थानाध्यक्ष नारखी एसपी सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने हत्याआरोपी की तलाश में दबिश दी थी। असन गांव से एक युवक को अपने साथ ले गई है।