{"_id":"59b81b774f1c1be77f8b6516","slug":"181505237879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ कर बरामद की लूटी रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ कर बरामद की लूटी रायफल
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
घायल आरोपी का इलाज कराती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सिपाही और होमगार्ड से लूटी रायफल पुलिस ने मुठभेड़ कर बदमाशों के कब्जे से बरामद कर ली। मुठभेड़ में पिलुआ, निधौलीकलां प्रभारी के घायल हो गए। वहीं पकड़े गए दोनों बदमाश भी घायल हैं। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में मुठभेड़ की रिपोर्ट निधौलीकलां प्रभारी ने बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
समन तामील कराने जा रहे निधौलीकलां में तैनात सिपाही सुखवीर और होमगार्ड दानवीर के साथ रविवार को पुष्पेंद्र, अशोक और गुड्डू ने केस की पैरवी के लिए रंगदारी मांगते हुए मारपीट कर दी थी। इस दौरान बदमाश दोनों पुलिस कर्मियों को रायफल लूट ले गए थे। इसकी रिपोर्ट सिपाही सुखवीर ने दर्ज कराई थी। सोमवार देर शाम रायफल लूटने के आरोपियों की लोकेशन पलिया चौराहे के पास मिली। इस पर थाना पिलुआ और निधौलीकलां प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों थाना प्रभारी घायल हो गए। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में अशोक और गुड्डू निवासी सवापुर भी गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घायल दोनों थाना प्रभारियों एवं घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों बदमाशों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सीओ जलेसर एमपी सलोनिया ने बताया कि बदमाशों का अलीगढ़ में पुलिस की मौजूदगी में इलाज कराया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट निधौलीकलां प्रभारी ने बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
-----------
फर्जी मुठभेड़ का आरोप
एटा। रायफल लूट के मामले में पकड़े गए अशोक और गुड्डू के साथ पुलिस मुठभेड़ को परिवारीजन फर्जी बता रहे है। जिला अस्पताल पहुंचे दर्जन भर से अधिक लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते लगाया कि आरोपियों को उन्होंने रिश्तेदारी से पकड़ा था। बाद में पुलिस ने फर्जी तरीके से मुठभेड़ की कहानी बनाई है।