फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्रमाण पत्र पाकर खुशी से उछले धरती पुत्र

प्रमाण पत्र पाकर खुशी से उछले धरती पुत्र

Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र पाकर खुशी से उछले धरती पुत्र
किसान - फोटो : अमर उजाला
एटा। हाथ में भगवा प्रमाण पत्र, चेहरे पर मुस्कान और मन में उल्लास। हाथों में प्रमाण पत्र पहुंचा, तो अन्नदाता खुशी से उछल पड़े। पहली बार किसी सरकार ने उनके बोझ को कम करने का काम किया।कार्यक्रम के दौरान कई बूढ़े कदम लड़खड़ाती जुबां से सरकार का आभार जताते नजर आए।
विज्ञापन


कुसाड़ी निवासी मायादेवी के हाथ जैसे ही प्रमाण पत्र पहुंचा, तो उनकी आंखें छलक आईं। खुशी के आसूंओं को पोंछते हुए बोलीं कि सबसे बड़ा बोझ आज कम हो गया है। पहली बार किसान होने पर गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

कीलरमऊ की किसान श्रीदेवी ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने किसानों के लिए पहल की है। प्रमाण पत्र पाकर महसूस हो रहा है कि हमारी सुनने वाली भी कोई सरकार है। कर्ज माफी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुतुबपुर के किसान ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। ओलावृष्टि और सूखा के चलते फसलें बर्बाद हो गईं। इसके चलते कर्ज चुका नहीं सके। पूरी तरह से टूट गए थे। अब राहत मिली है।
कुसाड़ी के किसान लाखन सिंह ने कहा कि पहली बार किसी योजना का लाभ मिला है। सरकार ने किसानों के हित की सोची है। कर्जमाफी होने से किसानों का आर्थिक बोझ कम हुआ है।
मारहरा के किसान अजमेरी ने कहा कि कर्ज नहीं चुका पाने से बैंक कई बार नोटिस दे चुका था। समझ नहीं आता था कि कैसे कर्ज चुकाया जाए। सरकार ने बहुत बड़ी परेशानी कम कर दी है।

काजीखेड़ा के किसान दीपकिशोर ने कहा कि कर्ज के बोझ तले दबे होने से जो फसल बिक्री से पैसा मिलता था। वह सब कर्ज चुकाने में चला जाता था। अब आय भी बढ़ेगी और राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed