फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बयाना पैसेंजर के संचालन पर विवाद, मारपीट

बयाना पैसेंजर के संचालन पर विवाद, मारपीट

Wed, 30 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
बयाना पैसेंजर के संचालन पर विवाद, मारपीट
आगरा। मथुरा- बयाना पैसेंजर (गाड़ी संख्या 59357) के संचालन को लेकर आगरा और कोटा डिवीजन के रनिंग स्टाफ के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ गया। बुधवार दोपहर को गाड़ी के मथुरा से ईदगाह स्टेशन पर पहुंचते ही आगरा डिवीजन के रनिंग स्टाफ ने पैसेंजर के बयाना के चालक और सहायक चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


साथ ही लाइन बाक्स समेत अन्य सामान फेंक दिया। इस पर स्टेशन पर हंगामा हो गया। गाड़ी के यमुना ब्रिज स्टेशन पहुंचने पर रेल अफसरों को इसमें मध्यस्थता करनी पड़ी। तब समझौता हो सका। बाद में बयाना का स्टाफ गाड़ी को लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन


मथुरा- बयाना पैसेंजर गाड़ी का संचालन कोटा डिवीजन के रनिंग स्टाफ के पास है। आगरा का रनिंग स्टाफ इस गाड़ी का संचालन अपने हाथ में लेना चाहता है। मंगलवार को मथुरा में आगरा डिवीजन के चालकों ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इस पर गाड़ी के बयाना पहुंचने पर कोटा डिवीजन के रनिंग स्टाफ ने आरपीएफ की मदद से आगरा के स्टाफ को हटाकर गाड़ी को कब्जा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी मथुरा से दोपहर 12 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंची तो आगरा डिवीजन के कर्मचारी ईदगाह पहुंचे और चालक मनोज वर्मा व सहायक चालक मुकेश कुमार मीना को गाड़ी से खींच लिया।

चालक मनोज का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। लाइन बाक्स फेंक दिया और गाड़ी छीन ली। चालक मनोज ने जीआरपी चौकी पर तहरीर दी। कोटा डिवीजन के चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद आगरा और कोटा डिवीजन के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।


तब यमुना ब्रिज स्टेशन पर गाड़ी का संचालन पुन: कोटा डिवीजन के चालक, सहायक चालक को दिया गया। इस संबंध में वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि ईदगाह स्टेशन पर चालकों में विवाद हुआ था। रेलवे बोर्ड ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed