{"_id":"599c63ae4f1c1b57518b4647","slug":"181503421358-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की रीफिलिंग करते दो गिरफ्तार, 49 सिलेंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की रीफिलिंग करते दो गिरफ्तार, 49 सिलेंडर बरामद
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों। सोरों में जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की। दो लोगों को गैस रीफिलिंग करते पकड़ लिया। वहीं 49 सिलेंडर भी मौके से बरामद कर लिए।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने गैस रीफिलिंग की शिकायतों पर गंभीरता से लिया। कस्बे में घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडर रीफिल कर लोगों को बेचे जाते हैं। कालाबाजारी के खिलाफ टीम बनाकर मंगलवार को छापामार कार्रवाई हुई। छापे की सूचना मिलते ही कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानों को बंद कर फरार हो गए। टीम ने कार्रवाई में सब्जी मंडी से नवीन के यहां से कालाबाजारी के लिए रखे 10 घरेलू सिलेंडर बरामद किए। वहीं रिहान की दुकान से 39 घरेलू सिलेंडर बरामद किए। उनके द्वारा छोटे सिलेंडरों की रीफिलिंग घरेलू सिलेंडरों से की जा रही थी।
मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों ही आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि घरेलू सिलेंडरों से गैस रीफिलिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।