फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आबकारी विभाग म्रें शराब कारोबारियों के फंसे तीन करोड़ रुपए

आबकारी विभाग म्रें शराब कारोबारियों के फंसे तीन करोड़ रुपए

Sun, 20 Aug 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग म्रें शराब कारोबारियों के फंसे तीन करोड़ रुपए
wine shop sealed - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। हाइवे किनारे स्थित मॉडल शॉप, देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की 77 दुकानों में ताले लटके हैं। अब संबंधित कारोबारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रायल्टी के रुप में जमा करोड़ों रुपए विभाग के खजाने में जमा हैं। सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही रॉयल्टी की रकम वापस होगी।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता देखकर न्यायालय ने हाईवे किनारे स्थित देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान, मॉडल शॉप और बार को हाईवे से पांच सौ मीटर के दायरे से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए हाइवे किनारे स्थित अंग्रेजी शराब की 15, देशी शराब की 41, मॉडल शॉप 3, बार 11 और बीयर की 7 दुकानें बंद करा दी हैं।
विज्ञापन


इन करोबारियों की दुकाने विरोध के चलते शिफ्ट नहीं हो पाईं। कोर्ट के आदेश से पहले शराब कारोबारियों ने आबकारी विभाग में लगभग तीन करोड़ रुपए जमा कराई थी वो फंस गई है और दुकाने भी बंद पड़ंी हैं। आलम यह है कि कारोबारी कई महीनाें रायल्टी की रकम वापस लेने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रायल्टी की रकम वापस नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी फरीद अहमद का कहना है कि जनपद में हाइवे किनारे स्थित अंग्रेजी, देशी और बीयर की 77 दुकानें बंद हैं। सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही शराब कारोबारियों की रायल्टी वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed