{"_id":"597f740a4f1c1bd9148b456a","slug":"181501525002-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए ग्रामीण, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए ग्रामीण, मचा हड़कंप
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
फरह/ओल (मथुरा)। सोमवार की सुबह ओल कस्बे के ग्रामीण नाले में मिले एक सात फुट लंबे अजगर को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए, इससे चौकी समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारी अजगर को साथ ले गए।
ओल गांव में गोवर्धन नाले के पास एक अजगर दिखने पर भीड़ लग गई। गांव के ही ललित और उसके साथियों किसी तरह से उस अजगर को पकड़कर एक बड़े बोरे में भर लिया और उसे लेकर ओल चौकी पहुंच गए। अजगर देखते ही चौकी व आसपास हड़कंप मच गया।
ओल चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी। इससे पहले कि वन विभाग वाले पहुंचते अजगर को देखने वालों की पुलिस चौकी पर भीड़ लग गई। कुछ देर बाद पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को ले गई। वन विभाग के निरीक्षक मदन सिंह ने बताया कि अजगर को कीठम झील में छोड़ दिया गया है। उसकी लंबाई करीब सात फुट है। वन अफसरों का कहना है कि यह अजगर कहीं जंगल से ही पहुंचा होगा।