फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूल बस पिकअप से भिड़ी, एक दर्जन छात्र घायल

स्कूल बस पिकअप से भिड़ी, एक दर्जन छात्र घायल

Wed, 26 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस पिकअप से भिड़ी, एक दर्जन छात्र घायल
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
कुरावली (मैनपुरी)। मैनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह ग्राम महादेवा स्थित एक इंटर कालेज के गेट पर पिकअप की स्कूली बस से भिड़ंत हो गई। इससे बस में सवार एक दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पहुंचे एआरटीओ ने स्कूल बस चालक व स्वामी सहित कालेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


ग्राम महादेवा में मैनपुरी मार्ग पर मुरारीलाल इंटर कालेज संचालित है। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे बस बच्चों को लेकर कालेज के गेट पर जाने के लिए मुड़ी तभी मैनपुरी की तरफ से आ रही पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे बस में सवार नव्या पुत्री संजीव, सोनाक्षी पुत्री जितेंद्र, मोनिका पुत्री संजीव, मोहित पुत्र उपदेश, अंकिता पुत्री राजप्रताप निवासीगण ग्राम महादेवा, आशीष पुत्र उदयवीर, बबलू पुत्र अजंट सिंह, निशा पुत्री अशोक, वाहिद, आयूष पुत्र सर्वेश मिश्रा, प्रतीक्षा पुत्री उदयवीर निवासीगण ग्राम नानामऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। आनन-फानन में घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां बच्चों को उपचार दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को हिरासत में ले लिया।


घटना के बाद पहुंचे एआरटीओ कौशलेंद्र सिंह ने थाना कुरावली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि स्कूली बस श्रीदेवी निवासी ग्राम महादेवा के नाम दर्ज है। जबकि स्कल के बच्चे लाने ले जाने के लिए बस को स्कूल के नाम दर्ज होना चाहिए। बस के चालक, स्वामी, कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed