फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Wed, 19 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर में विगत 24 घंटों में फिर से 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। ऐसे में जिले में साधारण बाढ़ के हालात बरकरार है। साधारण बाढ़ के हालातों से तटवर्ती इलाकों में खतरे की स्थिति नहीं है लेकिन घाटों पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए खतरे की स्थिति है। प्रशासनिक टीमें खतरे के मद्देनजर सतर्क है।

गौरतलब है कि बुधवार को नरौरा बैराज से गंगा में 30657 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। ऐसे में कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर 162.90 मीटर रहा। यह जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। मंगलवार को कछला गंगाघाट पर जलस्तर 162.70 मीटर के निशान पर था। मौजूदा जलस्तर से सामान्य बाढ़ के हालात बरकरार रहने की उम्मीद है। लेकिन यह स्थिति तटवर्ती इलाकों के लिए खतरे वाली नहीं है। लो फ्लड के हालात खत्म होने से ग्रामीण राहत में हैं।
विज्ञापन


गंगा का बढ़ा जलस्तर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए खतरनाक है। गंगास्नान करते समय थोड़ी सी भी चूक हादसे का कारण बन सकती है। बढ़े जलस्तर के कारण लहरा गंगाघाट पर हादसा भी हो चुका है। हादसे के बाद लहरा में भी पीएसी की फ्लड यूनिट तैनात है। वहीं कछला गंगा घाट पहले से ही फ्लड यूनिट की निगरानी में है। कांवड़ियों की संख्या के मद्देनजर प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई है। गंगा के जलस्तर की निगरानी भी घाटों पर हो रही है। सिंचाई विभाग के सहायक बाढ़ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि जिले में साधारण बाढ़ के हालात हैं। कोई बड़े खतरे की स्थिति नहीं है। हालांकि गंगाघाटों पर पानी का अधिक दबाव है। ऐसे में गंगा स्नान करते समय सावधानी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed