फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जसराना इलाके में जमीन धंसने से सनसनी

जसराना इलाके में जमीन धंसने से सनसनी

Sat, 08 Jul 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
जसराना इलाके में जमीन धंसने से सनसनी
जमीन - फोटो : अमर उजाला
जसराना(फिरोजाबाद)। जसराना के गांव औरंगाबाद में जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले चार दिन से हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। जसराना के गांव औरंगाबाद में अंबेडकर पार्क के आसपास बने घरों के पास भी पानी भरा हुआ है। शनिवार सुबह लोग खेतों की तरफ गए तो चौंक गए।
विज्ञापन


दो फुट व्यास में काफी गहरा गड्ढा देख भयभीत हो गए। गड्ढे के चारों तरफ दलदली मिट्टी के कारण कोई भी उसके पास जाने का साहस नहीं कर पा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढा करीब बीस फीट गहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि अगर गड्ढा नहीं भरा गया तो हादसा हो सकता है। पुत्तूलाल, रमेश चंद्र, क्षेत्रपाल, अरविंद, लवकुश, राजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, हुकुम सिंह, कर्मजीत, सुखवीर, मनोज, पवन, दिलीप आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से गड्ढा मुक्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed