फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रदेश में 100 दिन में कम हुआ भ्रष्टाचार: अतुल गर्ग

प्रदेश में 100 दिन में कम हुआ भ्रष्टाचार: अतुल गर्ग

Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 100 दिन में कम हुआ भ्रष्टाचार: अतुल गर्ग
एटा। योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार में कमी आई है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल चोरी हो अथवा जमीनों पर कब्जे। हर किसी से सख्ती से निपटा जा रहा है। यह बातें सोमवार को जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार आम जनमानस के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। सरकार ने गेहूं खरीद के रास्ते खोलते हुए सिर्फ एक माह में समर्थन मूल्य कम कर किसानों को तुरंत भुगतान किया। पीडीएस व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। फर्जी राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं प्रत्येक पात्र का राशन कार्ड बनाये जाने का कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने राशन व्यवस्था को लेकर कहा कि जिले में 20 हजार और प्रदेश में आठ लाख से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड निरस्त किए गए। अवैध बूचड़खानों को बंद कराया गया है। निर्धारित समय सीमा निश्चित करते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार चिकित्सकों की भर्ती की जल्द ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशन के सवाल पर दिए निर्देश
वार्ता के दौरान पत्रकारों ने राशन वितरण न होने की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम को राशन वितरण में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजने के निर्देश दिए।


मैं कोई अभिव्यक्ति नहीं करूंगा
गाजीपुर के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के धरने पर बैठने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मंत्री चुप्पी साध गए। बाद में बोले, मैं छोटा मंत्री हूं। सबकी अपनी अभिव्यक्ति है और मैं कोई अभिव्यक्ति नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed