{"_id":"594eba0c4f1c1bab388b4702","slug":"181498331660-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में भी लगेगा सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में भी लगेगा सीसीटीवी कैमरा
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा । यूपी बोर्ड के सभी माध्यमिक विद्यालयाें में बायोमेट्रिक मशीन के साथ सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी बताया गया है कि किस मद से रुपये खर्च किए जाएं।
शैक्षणिक सत्र 2017-18 की शुरुआत से ही शिक्षकों सहित पूरे स्टाफ को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। राजकीय विद्यालयाें में बायोमेट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था आकस्मिक मद, ब्वायज फंड से की जानी है। सहायता प्राप्त विद्यालयों में विकास मद से रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वित्तविहीन विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरा दोनों की व्यवस्था प्रबंध समिति को निजी स्रोताें से करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक, सौ फीसदी स्कूलाें में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरा भी देखा जाएगा।