{"_id":"594d59684f1c1bb3378b45da","slug":"181498241384-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संस्थान में दो गुट भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग संस्थान में दो गुट भिड़े, फायरिंग
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर पालिका के सामने स्थित बाजार के भीतर संचालित कोचिंग सेंटर पर सुबह 10:30 बजे छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक गुट साथियों के साथ असलहे लेकर आए और फायरिंग कर दी। गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। डरवश दुकानों के लोगों ने शटर गिरा दिए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी ने और मौका मुआयना किया।
नारायण तिराहा स्थित नगर पालिका के सामने बने बाजार में गोकुल कोचिंग सेंटर संचालित है। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे कोचिंग सेंटर पर गढ़ूमा गांव निवासी सुमित यादव पुत्र प्रभाकर सिंह कोचिंग पहुंचा। जहां किसी बात पर उसका साथी छात्रों से विवाद हो गया। कहासुनी के साथ सुमित, नवीन और दिवांकर के बीच मारपीट हो गई। तभी नवीन और दिवांकर ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
आरोप है कि हाथों में असलाह लेकर आए इसके दोस्तों ने सुमित पर हमला कर दिया। उस पर गोली भी दागी। पर, निशाना चूकने से जान बच गई। बताया जाता है कि इस बीच कई गोलियां दागी गईं। फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। दुकानदार सहम गए। देखते ही देखते दुकानें बंद हो गईं। सूचना पर सीओ सिटी और पुलिस भी पहुंची। हालांकि इस बीच फायरिंग करने वाले युवक भाग चुके थे। पीड़ित सुमित ने थाने में नवीन, दिवांकर सहित चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।