फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सराफा व्यापारी की हत्या करके लूटे गए 60 लाख के गहने, कैश

सराफा व्यापारी की हत्या करके लूटे गए 60 लाख के गहने, कैश

Fri, 09 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी की हत्या करके लूटे गए 60 लाख के गहने, कैश
मौके पर पहुंचे आईजी आगरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना भोगांव क्षेत्र में गुरुवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी तनावपूर्ण माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न किए जाने की जिद पकड़ ली। 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आलाधिकारियों व विधायक के आश्वासन के बाद परिवारीजन माने। उधर, दोपहर को आईजी आगरा जोन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक बदमाश करीब 60 लाख के जेवर और नकदी लूट ले गए हैं। पुलिस भी कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति देखते हुए करीब 20 घंटे तक मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात भोगांव के सिंधी मोहल्ला निवासी सराफा व्यवसायी राजेश वर्मा जब पीपल मंडी स्थित दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी सिंधी गली में गुरुद्वारा के समीप बाइक पर सवार बदमाशों उनसे जेवर और नकदी से भरा थैला छीनने के लिए गोली चला दी। गोली पैर में लगी मगर उन्होंने थैला नहीं छोड़ा जिसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से उनके नाक के पास रखकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गुरुद्वारा के सामने बनी नाली में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश करीब 60 लाख के जेवर और नकदी से भरा थैला लूटकर भाग गए। वहीं चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल व क्षेत्र में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान अधिकारियों से धक्का-मुक्की तक की गई थी।

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कही। कई घंटे तक एसपी राजेश एस, क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अगिभनहोत्री व अन्य अधिकारी परिवारीजनों को समझाते रहे। 48 घंटे में घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद परिवारीजन व अन्य लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। दोपहर करीब 12:45 बजे आईजी जोन आगरा अशोक मुथा जैन थाने पहुंचे। घटनास्थल के साथ ही उन्होंने परिवारीजनों से भी बात की।


उधर, घटना के बाद तनाव को देखते हुए भोगांव-मैनपुरी मार्ग बडे़ वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। शाम करीब चार बजे के बाद मार्ग पर दोबारा आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही।

घटना सुनियोजित ढंग से लूट की है।

आईजी आगरा जैन अशोक मुथा जैन ने बताया कि थैला न छोड़ने पर बदमाशों ने सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 60 लाख की लूट की बात सामने आई। घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया है। दबिश दी जा रही हैं जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed