फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 thousand workers with Gerenge Collectorate Katheriya

18 हजार कार्यकर्ताओं संग कलेक्ट्रेट घेरेंगे कठेरिया

Mon, 15 Jun 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jun 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
18 thousand workers with Gerenge Collectorate Katheriya
 बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण में 18 जून को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदर्शन में प्रत्येक भाजपा मंडल से करीब एक हजार कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इस तरह करीब 18 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

रविवार को मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि 16 जून को महानगर के पदाधिकारी कमिश्नरी में मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर को सपा सरकार के खिलाफ ज्ञापन देंगे। 18 जून को कार्यकर्ताओं का जुलूस अपने क्षेत्रों से होता हुआ वाल्मीक वाटिका पहुंचेगा। मुख्य जुलूस 11 बजे कलेक्ट्रेट के लिए कूच करेगा। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था जीआईसी मैदान में रहेगी। जुलूस एमजी रोड के दोनों तरफ से चलेगा एक तरफ पुरुष कार्यकर्ता होंगे दूसरी तरफ महिला कार्यकर्ता। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा की वह 2000 वाहनों के साथ भगवान टाकीज से वरिष्ठ नेताओं के साथ जुलूस के रूप में चलकर वाल्मीकि वाटिका पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि आगरा से प्रेरणा लेकर 22 जून से पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाने का ऐलान हो गया है। बैठक में विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, गणेश चंद, प्रमोद गुप्ता, विजय दत्त पालीवाल, जीएस धर्मेश, अनिल चौधरी, दीपक खरे, राघवेंद्र मुदगल, निर्मला दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन को जनसंपर्क
आगरा। भाजपा के 18 जून को होने वाले प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क का दौर भी शुरू हो गया है। रविवार को खेरिया मोड़ पर भाजपा नेता राजकुमार चाहर के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया भी मौजूद रहे। राजकुमार चाहर ने उन्हें गांवों के गरीब किसान, सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं गिनाईं। कठेरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए और 18 को होने वाले घेराव को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक राणा, ऋषि उपाध्याय, प्रेमचंद कुशवाहा, मनोज गुप्ता, बालक राम धारिया, केके भारद्वाज, विशंभर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed