कासगंज। माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार को श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागी खिलाडि़याें ने अपना दमखम और खेल कौशल दिखाया। कांटे के मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए18 खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। प्रतियोगिता के बालिकाओं के डबल्स में अंडर-14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। इनमें अंजली, बिट्टो, सृष्टि, ऋतु, कोमल, भारती नेहा, पूजा विजेता रहीं। बालकों के अंडर- 14, 17 वर्ष आयु वर्ग में श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के रियांश, दीपराम, आर्यन, गौतम, हर्ष, प्रवीण विजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गंजडुंडवारा के प्रशांत, अरुण और अभिषेक विजेता बने। अंडर-17 बालक वर्ग (एकल) में सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के छात्र कुशाग्र विजेता रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अभिषेक पांडे, नवीन राजपूत, नवीन कुमार शर्मा, पंकज, शीला देवी, गीता, देवेंद्र यदुवंशी, हरस्वरूप शामिल रहे। माध्यमिक विद्यालयों की जिला क्रीडा प्रभारी समीक्षा सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 7 अगस्त को डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज एटा में मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए 18 खिलाडि़यों का चयन किया गया है।