फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 electric buses to run for Bulandshahr, Farrukhabad from December

Agra News: बुलंदशहर, फर्रुखाबाद के लिए दिसंबर से चलेंगी 18 इलेक्ट्रिक बसें

Mon, 17 Nov 2025 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
18 electric buses to run for Bulandshahr, Farrukhabad from December
आईएसबीटी पर खड़ीं इलेक्ट्रिक बस
आगरा। प्रदेश में स्वच्छ और आधुनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में दिसंबर माह से बुलंदशहर और फर्रुखाबाद के लिए 18 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। ये न सिर्फ प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक सफर देंगी बल्कि हवा में फैल रहे जहरीले धुएं को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन




शासनस्तर पर शहर में 38 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना था। इनमें से 20 बसें मथुरा, बरसाना, नोएडा के लिए संचालित हैं। वहीं अब 18 बसों के चलने की प्रतीक्षा है। विभागीय स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। आरएम ब्रहा प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर से 18 ई-बसें चलाई जाएंगी। हालांकि सीट का किराया निर्धारित नहीं किया गया है। इन बसों की प्रत्येक सीट पर पैनिक बटन और चार्जिंग पॉइंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा बसें जीपीएस, सीसीटीवी और आरामदायक सीटिंग जैसी सुविधाओं से लैस हैं। दिसंबर से शुरू होने वाली इस सेवा से बुलंदशहर और फर्रुखाबाद के यात्रियों को राहत तो मिलेगी, साथ ही प्रदेश को हरित परिवहन व्यवस्था की ओर भी एक मजबूत कदम मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने से रोजाना सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी। खासकर वे लोग जो कामकाज, शिक्षा या चिकित्सा के लिए प्रतिदिन इन रूटों पर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed