{"_id":"5d472cce8ebc3e6d1971bb49","slug":"17year-old-girl-found-alive-murder-fir-was-lodge-in-bah-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बाद जीवित मिली किशोरी, परिजनों ने दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह बाद जीवित मिली किशोरी, परिजनों ने दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट
Mon, 05 Aug 2019 12:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
dead body
खेड़ा गांव से नौ जुलाई से लापता किशोरी सरिता ( 17) की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो जाने के 18 दिन बाद वह जीवित मिली। उसे धौलपुर के राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बरामद किया। उसके अपहरण के आरोप में नामजद युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों को बाह थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सरिता पुत्री जसराम राजाखेड़ा के ही बाजना गांव की रहने वाली है। खेड़ा गांव में ननिहाल में आई थी। यहीं से नौ जुलाई को लापता हो गई थी। उसके अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। 14 जुलाई को राजाखेड़ा में एक किशोरी की लाश मिली थी।
उसका चेहरा जला हुआ था। सरिता के माता पिता ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी। इस पर अपहरण का केस हत्या में तरमीम कर दिया गया था। अब वह जीवित मिली तो कहानी में नया मोड़ आ गया।