फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   179 centenarian voters decreased in 6 months, now 347 will vote

Agra News: 6 माह में घटे 179 शतायु मतदाता, अब 347 करेंगे मतदान

Fri, 03 May 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
179 centenarian voters decreased in 6 months, now 347 will vote
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन में 85 वर्ष की आयु से अधिक मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है। जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 347 शतायु मतदाता मतदान करेंगे। शतायु मतदाताओं में पिछले 6 माह में 179 मतदाता कम हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 80 से 99 आयु वर्ग तक के जिले में 17533 मतदाता हैं। इनके लिए फॉर्म भरकर घर पर मतदान की सुविधा मिल रही है।मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन पिछले वर्ष 27 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इस प्रकाशन के समय जिले में शतायु मतदाताओं की संख्या 526 थी। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन इस वर्ष 23 जनवरी को किया गया। उस समय शतायु मतदाताओं की संख्या 348 रही। इसके बाद 27 फरवरी को फिर सूची का प्रकाशन हुआ तो अंतिम संख्या 347 हो गई। इस तरह से 27 अक्टूबर से अब तक जिले की कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा में 179 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

कासगंज विधानसभा में हैं सबसे अधिक 100 से अधिक आयु के मतदाताः
जिले में सर्वाधिक शतायु मतदाता कासगंज विधानसभा में 161 हैं। अमांपुर विधानसभा में 92 एवं पटियाली विधानसभा में 94 शतायु मतदाताओं की संख्या है। इसके अलावा तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में 80 से 99 आयु वर्ग तक के मतदाताओं की संख्या 17533 है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक, 85 से ऊपर आयु वर्ग के मतदाताओं के वोट घर घर जाकर डलवाने की व्यवस्था की गई है। इसमें जिन वृद्ध मतदाताओं ने फॉर्म भरकर विकल्प मांगा है। उनके वोट घर पर ही डलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed