{"_id":"5ce16fbabdec2207755943e2","slug":"171558278074-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी कमांडो सहित कई चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसजी कमांडो सहित कई चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दो चोरों को गिरफ्तार करके पुलिस ने एनएसजी कमांडो समेत कई चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने इनके पास से डेढ़ लाख रुपये और 2.60 लाख रुपये के जेवरात के अलावा लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के खुलासे में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने हाईवे, कृष्णानगर और सर्विलांस टीम को लगाया था। आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और कृष्णानगर चौकी प्रभारी अमित भाटी ने अंतर्राज्यीय दो चोरों को पकड़ा है।
पकड़े गए गुड्डू उर्फ छोटू निवासी बैकुंठ बिहार कालोनी, सौंख मार्ग और रंजीत उर्फ गुड्डा निवासी इरौली गुर्जर बांगर, सुरीर हैं। फरार रवि और एक बाबरिया है। सीओ रिफाइनरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने एनएसजी कमांडो, नटवर नगर, गोवर्धन रोड, कर्मयोगी कालोनी, बालाजीपुरम और सौंख मार्ग पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन