{"_id":"5cc1ece4bdec225f3e684079","slug":"171556212964-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में सभी जातियों का सम्मान सुरक्षित : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में सभी जातियों का सम्मान सुरक्षित : मौर्य
विज्ञापन
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनसभा कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर है। देश की प्रगति के लिए एक बार फिर मोदी सरकार बनना जरूरी है।
गौतम बुद्ध इंटर कालेज परिसर में आयोजित सभा में मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में देश की छवि बदली है। कहा कि तीन चरणों के चुनाव में बढ़त बना चुकी भाजपा की देश में सरकार बनना तय है। वहीं मोदी के विरोध में एकजुट विपक्ष पांच सीटों पर सिमट कर रह जाएगा। क्षेत्र के लोगों से भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विकास एवं राष्ट्रवाद की मुहिम को बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जातियों एवं समाज का सम्मान सुरक्षित है। सभा में पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद डा. महादीपक सिंह शाक्य, पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह चौहान, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा ने भी संबोधित किया। उपस्थित लोगों में रामगोपाल शाक्य, डॉ. अशोक रत्न शाक्य, दिनेश चंद्र गुप्ता, सूरज सिंह राठौर, आमोद आर्य, मेघ सिंह शाक्य, डॉ वीरेंद्र प्रताप, राघवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।