{"_id":"5c363804bdec225712493285","slug":"171547057156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर धूं-धूं कर जल उठी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर धूं-धूं कर जल उठी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। आगरा से शिकोहाबाद की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक ही धूं-धूंकर जलने लगी। गाड़ी में आग लगने के साथ ही उसमें सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग मौके से फरार हो गए। हाईवे पर कार को जलते देख ट्रैफिक थम गया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
आगरा की ओर से इंडिगो मांजा कार काफी तेज रफ्तार से शिकोहाबाद की ओर दौड़ती हुई जा रही थी। कार जब थाना मक्खनपुर क्षेत्र के मून शीतालय के ही सामने पहुंची थी कि कार में ब्रेक लगाने के साथ तुरंत धुआं उठने लगा।
धुंआ उठता देख कार में सवार दो महिला के साथ ही तीन अन्य लोग तेजी से उतरने के साथ भागने लगे। करीब सुबह नौ बजे कार आग की लपटों से घिर गई। कार से आग की लपटें उठते देखकर हाइवे पर वाहनों की गति थम गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर एसएचओ लोकेंद्र सिंह, एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब सूचना देने के आधा घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड की टीम ने धूं-धूंकर जलती कार की आग को बुझाया। कार में आग लगने के कारण पुलिस ने ट्रैफिक को करीब एक घंटे तक डायवर्ट करना पड़ा।
कार के मौके पर क्रेन को मंगाकर एक साइड से कराया गया। सुबह साढ़े दस बजे करीब ट्रैफिक को सुचारु किया जा सका। थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ये कार एलआईसी के नाम से पंजीकृत है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।