{"_id":"5bfffe61bdec22419216fdd6","slug":"171543503457-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर कपड़ा व्यापारी के नौकर से 23 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर कपड़ा व्यापारी के नौकर से 23 हजार लूटे
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। सुरीर-नौहझील मार्ग के रामरूप बाग के पास हथियारों के बल पर कपड़ा व्यापारी के नौकर से 23 हजार रुपये लूट लिए गए। कपड़ा व्यापारी स्कूटी से उगाही करके मथुरा लौट रहे थे। खास यह है कि 100 मीटर पर खड़ी पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने भागते लुटेरों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
होलीगेट के मुकुंद कांपलेक्स में सचिन हैंडलूम हाउस की दुकान है। गिरीश अग्रवाल की इस दुकान पर लक्ष्मीनगर निवासी सतेंद्र कुमार नौकरी करता है। नौकर अपने साथ विमल को लेकर उगाही करने के लिए नौहझील गया। गुरुवार की दोपहर को व्यापारी का नौकर अपने एक साथी के साथ स्कूटी से मांट जा रहा था। सुरीर-नौहझील मार्ग पर रामरूप बाग के पास यह दोनों पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार चार लुटेरे आए।
हथियारों से लैस चारों लुटेरों ने स्कूटी सवार व्यापारी के नौकर पर हथियार तान दिए। नौकर से करीब 23 हजार रुपये लूटकर भाग खड़े हुए। व्यापारी के नौकर ने शोर मचाया, पर 100 मीटर की दूरी पर खड़े पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने सुनकर भी अनदेखा कर लिया। पीड़ित नौहझील पुलिस को बिना बताए लौट आए। बावजूद नौहझील पुलिस ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।