फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पिराई सत्र को किया ब्वायलर पूजन

पिराई सत्र को किया ब्वायलर पूजन

Mon, 26 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिराई सत्र को किया ब्वायलर पूजन
मिल ने बेची 15 हजार क्विंटल चीनी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। गन्ना पिराई के लिए चीनी मिल तैयार है। सोमवार को विधि विधानपूर्वक मिल का ब्वायलर पूजन भी कर दिया गया है। 7 दिन में ब्वायलर आग की गर्माहट के बाद पिराई के लिए तैयार हो जाएगा। खरीद के लिए बनाए गए 28 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल में वैसे तो पिराई सत्र 20 नवंबर से शुरू हो रहा था, लेकिन मरम्मत का कार्य पूरा न होने के कारण पिराई सत्र देरी से शुरू हो रहा है। सोमवार को चीनी मिल में शुभारंभ का पूजन अर्चन हो गया। ब्वायलर में आग जलाई गई है। 7 दिन में ब्वायलर का तापमान पिराई के लिए निर्धारित सीमा तक पहुंच जाएगा उसके बाद पिराई शुरू हो जाएगी। मिल प्रशासन 28 केंद्रों पर जल्द ही गन्ने की खरीद शुरू कर रहा है। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह यादव ने बताया कि ब्वायलर पूजन हो गया है। गन्ना खरीद के लिए मिल तैयार है। मंगलवार से क्रय केंद्रों पर निरीक्षण किया जाएगा। ब्वायलर पूजन के मौके पर मिल के वाइस प्रेसीडेंट राम आसरे यादव, अनिल कुमार यादव, विजेंद्र सिंह, एनएल श्रीवास्तव, नईमुद्दीन, वेदप्रकाश शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed