{"_id":"5bc2254bbdec22698c6e3670","slug":"171539450187-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले की जांच को बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले की जांच को बनाई समिति
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के राोड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत धनसिंहपुर में डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। हकीकत का पता लगाने के लिए पटियाली तहसीलदार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई है।
गांव धनसिंहपुर के 50 से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं वे मानक के विपरित किए गए हैं और इन कार्यों में डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। पटियाली के तहसीलदार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम बनाई। जिसमें गंजडुंडवारा के खंड विकास अधिकारी और अवर अभियंता को सदस्य बनाया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि मामले में जांच करते हुए शिकायतकर्ताओं के पक्ष को भी सुना जाए। जांच के बाद अपनी आख्या तैयार कर प्रस्तुत करें। जिससे कार्रवाई की जा सके।
- ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए टीम बनाई गई है। जांच आख्या आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - आरपी सिंह, जिलाधिकारी।