{"_id":"5b87fcde42c792466b4624d7","slug":"171535638750-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए निर्देशों के आधार पर आज से शुरू होंगी सत्र परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए निर्देशों के आधार पर आज से शुरू होंगी सत्र परीक्षाएं
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की प्रथम सत्र परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नए निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम जारी कर दिया। जनपद में 31 अगस्त से सात सितंबर तक परीक्षाओं का आयोजन होगा। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने आज से शुरू होने वाली बेसिक शिक्षा विभाग की प्रथम सत्र परीक्षाओं के लिए शासनादेश के तहत समयसारणी जारी कर दी है। बीएसए ने शासनादेश के तहत जारी समयसारणी के अनुसार ही परीक्षाएं कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि सभी खंड शिक्षाधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही अपने क्षेत्र में परीक्षाएं संचालित कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित निर्देशों के अनुसार परीक्षाओं का संचालन कर परीक्षा परिणाम तैयार करें।
ये हैं नए निर्देश
-सभी विषयों की परीक्षाओं का पूर्णांक 10-10 अंक का होगा
- कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा होगी
-कक्षा दो एवं तीन में पांच अंक की लिखित और पांच अंक की मौखिक परीक्षा होगी
-कक्षा चार एवं पांच में लिखित और मौखिक परीक्षाएं क्रमश: सात और तीन अंकों की होगी।
-कक्षा छह, सात व आठ में केवल लिखित परीक्षा होगी
- प्रश्रपत्र श्यामपट पर अंकित किए जाएंग और उत्तर मासिक परीक्षा कॉपी पर लिखे जाएंगे
-परीक्षा का मूल्यांकन विद्यालय के अध्यापक ही करेंगे
-परिणाम मूल्यांकन पंजिका पर अंकित किया जाएगा।