फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्घांजलि

अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्घांजलि

Sat, 25 Aug 2018 09:27 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर दी  श्रद्घांजलि
मैनपुरी/करहल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एक्सप्रेसवे पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्टी नेताओं के साथ ही आमजन ने भी अपने नेता को विदाई देते हुए श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही हैं। शुक्रवार को लखनऊ से सोरों घाट, कासगंज के लिए अस्थि कलश ले जाया गया। कलश यात्रा एक्सप्रेस वे से होती हुई गुजरी। जिले में करहल टोल टैैक्स के पास भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व आमजन ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। यहां सभी ने नम आंखों के बीच अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


कलश यात्रा के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा, अतुल गर्ग, विधायक मोदीनगर श्रीकांत त्यागी आदि चल रहे थे। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, राहुल राठौर, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सुमित चौहान, विकास मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, राजन, अनुज, राणाप्रताप, बंटी चौहान, सुदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मैनपुरी। आगरा रोड स्थित शाह महमूद इस्लामिया इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकसभा का आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय प्रबंधक हाजी अब्दुल रहमान चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने कहा कि देश के लिए यह बड़ी क्षति है। उनका व्यक्तित्व देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखता था। उन्होंने हमेशा जातीय भावनाओं से उठकर कार्य किया। इस दौरान विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रख उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल फैंस क्लब की ओर से शहर के राज मैरिज होम में पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मशांति के लिए गरुण पुराण पाठ कराया जा रहा था। गुरुवार को शांति हवन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed