फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   छात्रा से दुष्कर्म, हत्या करने वाले आरोपी ने फांसी लगा दी जान

छात्रा से दुष्कर्म, हत्या करने वाले आरोपी ने फांसी लगा दी जान

Thu, 26 Jul 2018 11:11 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म, हत्या करने वाले आरोपी ने फांसी लगा दी जान
d - फोटो : demo pic
एटा। छात्रा के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सौरव ने मलावन क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की दबिश होने के बाद मौसी के घर नवादा मलावन से बाइक से आरोपी फरार हो गया था । सूचना पर पहुंची मां और मौसी ने शव की कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की है। साथ ही मौके से कुछ दूर मिली बाइक को भी मां ने मृतक की होना बताया है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र में विद्यालय जाते समय हुई छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सौरव (25) पुत्र सत्यपाल निवासी नगला बल्देव जसरथपुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मृतक की मां देवकी ने पहचान करते हुए बताया कि घटना के बाद वह घर से भागकर अपनी मौसी रेनू पत्नी नाथूराम निवासी नवादा मलावन आ गया था। इसकी जानकारी पुलिस को लग गई थी। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौसी के गांव में दबिश दी थी। उसी समय सौरव बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गया था। इसके बाद उसने मलावन क्षेत्र के गांव कुंवरपुर नगरिया समीप नहर किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि बाइक को नहर के दूसरे किनारे पर छोड़ दिया था। मामले की जानकारी लोगों को बुधवार शाम को हुई थी। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जहां दूसरे दिन गुरुवार को युवक के शव की पहचान हो सकी।
विज्ञापन

आठ दिन से लटक रहा था शव
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मृतक की मौसी रेनू ने बताया कि बुधवार रात को पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। जिसके दौरान सौरव वहां से भाग गया था। जबकि पुलिस उसे और उसके आठ साल के बेटे सहित तीन लोगों को पकड़कर ले गई थी। पुलिस की दबिश होने के बाद वह सुबह को घर से बिना कुछ बताए निकल आया था। ऐसे में परिजनों का कहना है कि गुरुवार को ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं चिकित्सक भी शव को पांच से छह दिन पुराना होने की बात कह रहे है। ऐसे में करीब आठ दिन से युवक का शव फंदे पर लटकता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
एटा। 18 जुलाई की सुबह को जसरथपुर क्षेत्र निवासी एक 11वीं क्लाश की छात्रा विद्यालय जा रही थी। जिसकी रास्ते में घेरकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि घटना के बाद से आरोपी मृतक सौरव फरार चल रहा था।

तलाश में जा रहे थे परिजन राजस्थान
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मृतक सौरव की मां देवकी ने बताया कि बेटा फरार होने के चलते पुलिस उसे पकड कर ले गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे बेटा लाकर देने की शर्त पर छोड़ दिया था। महिला ने बताया कि सौरव पिछले दिनों राजस्थान में काम करता रहा था। ऐसे में उसे अनुमान था कि वह राजस्थान पहुंच गया होगा। जिस पर मां और परिजन उसकी तलाश में राजस्थान जाने की तैयारी कर रहे थे। उससे पहले ही आरोपी ने फांसी लगा जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed