{"_id":"5b4b88994f1c1b37748b4e3c","slug":"171531676825-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बजली नहीं मलने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजली नहीं मलने पर लगाया जाम
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढपुरा। कस्बे के धुमरी रोड पर तीन दिन पूर्व तार टूटने से भैंस की मौत के बाद बिजली लाइन न जोड़ने देने पर 10 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। समझा-बुझाकर मामला शांत करने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
तीर्थराम शाक्य के मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार तीन दिन पहले टूटकर गिर गया, जिससे उनकी भैंस की मौत हो गई। जब बिजली विभाग के कर्मी लाइन जोड़ने आए तो पीड़ित परिवार ने तार नहीं जोड़ने दिया, जिससे 10 गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। तीन दिन से बिजली न मिल पाने से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर पर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
थाना प्रभारी राजकुमार ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों के हंगामा करने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवार से वार्ता की। परिवार को भैंस का मुआवजा देने तथा लाइन को जल्द हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार लाइन जोड़ने के लिए राजी हुआ। पीड़ित परिवार के राजी हो जाने के बाद बिजली विभाग ने लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल की।