{"_id":"5b48e0d94f1c1b4f748b4640","slug":"171531502809-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने एसपी से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। एसपी ने मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी है।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव लोदपुर निवासी 26 वर्षीय रामू उर्फ रामरतन पुत्र स्वर्गीय शिवराज सिंह का शव नौ मई 2018 को गांव स्थित एक बाग में पेड़ पर लटका मिला था। ग्रामीणों की मदद से बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस मामले में मृतक की मां ने शुक्रवार को एसपी अजय शंकर राय से मुलाकात की।
एसपी को दी तहरीर में मां रामबेटी ने कहा कि सात मई को गांव के ही दो युवक उसके पुत्र को दिल्ली में नौकरी पर ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। दोनों युवकों ने ही उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया। ग्रामीणों के साथ मिल कर उसके शव को भी दफना दिया। रामबेटी ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ भोगांव प्रयांक जैन को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।