फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   यमुना में अवैध खनन जोरों पर, जेसीबी सीज

यमुना में अवैध खनन जोरों पर, जेसीबी सीज

Thu, 05 Jul 2018 11:46 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
यमुना में अवैध खनन जोरों पर, जेसीबी सीज
डैमो
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में मिट्टी व बालू की अवैध खनन रोके नहीं रुक रही है। गुरुवार को सूचना पर खनन अधिकारी और तहसीलदार ने छापामार कार्रवाई की। टीम को देख अवैैध खनन में लगे टैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। टीम ने मौके से एक जेसीबी को जब्त करते हुए सीज किया है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र में नियामतपुर यमुना घाट, बजहेरा, पीपरिया व रसूलाबाद में बड़े पैैमाने पर अबैध बालू व मिट्टी खनन जारी है। गुरुवार सायं खनन अधिकारी अजीत कुमार, तहसीलदार राजेश वर्मा ने नियामतपुर यमुना घाट पर छापामार कार्रवाई की। टीम को देख बालू की अवैध खनन कर रहे माफियाओं में हडकंप मच गया।
विज्ञापन


वे मौके से टैक्टर लेकर भाग खड़े हुए। उन्होंने चिल्लाकर ट्रैक्टरों को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टरों को भगा ले गए। इस बीच जेसीबी छोड़ चालक भी मौके से भाग गया। खनन अधिकारी ने जेसीबी को जब्त करते हुए थाना नगला सिंघी में भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी को सीज कर दिया गया है। नगला सिंघी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मिट्टी या बालू का अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जाएगा। खनन माफियाओं को चिंहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed