फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अब मंदिरनुमा नजर आएगा सोरों को रेलवे स्टेशन

अब मंदिरनुमा नजर आएगा सोरों को रेलवे स्टेशन

Fri, 08 Jun 2018 11:22 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
अब मंदिरनुमा नजर आएगा सोरों को रेलवे स्टेशन
अब मंदिरनुमा नजर आएगा सोरों को रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सोरों।
विज्ञापन

सोरों सूकर क्षेत्र को भले ही अभी तीर्थ स्थल का दर्जा न मिल पाया हो, लेकिन रेलवे ने सोरों के रेलवे स्टेशन को तीर्थ स्थल का लुक दिया है। रेलवे स्टेशन के अग्रभाग को बेहद आकर्षक तरीके से मंदिरनुमा बनाया जा रहा है। यह कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य को देखकर ही तीर्थनगरी के बाशिंदे बेहद खुश हैं और आने जाने वाले पर्यटक भी आकर्षक निर्माण को देखकर खुश नजर आते हैं।
प्राचीन समय से सोरों तीर्थ नगरी में साधू, सन्यासियों, राजा, महाराजाओं का आवागमन रहा है। सोरों का इतिहास बेहद स्वर्णिम है। प्रदेश सरकार भी इस क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर है, लेकिन रेलवे ने इस क्षेत्र की पहचान के मुताबिक रेलवे स्टेशन को तीर्थस्थल के लुक में परिवर्तित करने में बाजी मार ली है। पिछले वर्ष 22 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके मिश्रा ने यहां के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तो तीर्थ नगरी के वाशिंदों ने बनारस व हरिद्वार के स्टेशनों की तर्ज पर यहां के स्टेशन के सुंदरीकरण की मांग उठाई थी। रेलवे महाप्रबंधक ने इस मांग को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया और अब इस पर अमल भी करा दिया। पिछले काफी समय से रेलवे स्टेशन को तीर्थ स्थल जैसा लुक दिया जा रहा है। इसका अग्रभाग मंदिर नुमा है। अग्रभाग में दो भगवान वराह की प्रतिमाएं लगाई जा रहीं हैं। पच्चीकारी के पत्थर से गुंबद तैयार की जा रहीं हैं। वहीं रेलवे स्टेशन के अंदर के परिसर का भी सुंदरीकण हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के लोग कर रहे रेलवे के कदम की सराहना
सोरों। तीर्थनगरी के लोग रेलवे के निर्माण कार्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं। तीर्थ स्थल के रूप में मंदिर नुमा अग्रभाग बनाए जाने के कदम से तीर्थनगरी के लोग अच्छा बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे तीर्थ के विकास को लेकर लोग गंभीर बनेंगे। संत तुलसीदास नगर विकास समिति के डा. प्रभाकर, देव प्रकाश तिवारी, भारत किशोर दुबे, मुनेंद्र चौधरी, मान सिंह कुशवाह, स्वतंत्र अग्रवाल ने हर्ष जताते हुए रेलवे के कदम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed