{"_id":"5adb726b4f1c1ba1098b5cb0","slug":"171524331115-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ने खाते में कर दिया धन जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ने खाते में कर दिया धन जमा
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
job Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शासन की ऋण मोचन योजना का लाभ देने में बैंकों की अड़ंगेबाजी कम नहीं हो रही। एक बैंक शाखा ने खाते में धन जमा करके निकाल लिया, जिससे महिला किसान को योजना का लाभ नहीं मिला। कोर्ट के आदेश पर बैंक शाखा के प्रबंधक सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हंसमुखी पत्नी सूरजपाल निवासी ब्रह्मपुरी सोरों का गोरहा बैंक में खाता है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धन ले रखा था। जिसे वह जमा नहीं कर सकी। शासन से किसानों के कर्ज माफ की घोषणा कर देने के बाद उनको कर्जा मुक्ति आस बंध गई। इस बीच बैंक शाखा ने चाल चल दी। बैक मित्र सुभाष ने उनसे धोखे से पास बुक ले ली। उनके खाते में 42 हजार रुपये की धनराशि जमा करके निकाल ली। जब उनका नंबर कर्ज माफी की सूची में नहीं आया तो उन्होंने बैंक शाखा पहुंचकर जानकारी की, तो पता चला कि उनके खाते में धन जमा हो जाने से कर्ज माफ नहीं हो सकता। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने न्याय पाने को कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने शाखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश यादव, एवं किसान मित्र के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।