फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   रोक के बाद भी जलाया जा रहा कोयला

रोक के बाद भी जलाया जा रहा कोयला

Thu, 22 Mar 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
रोक के बाद भी जलाया जा रहा  कोयला
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में टीटीजेड की रोक के बाद ही कोयला जल रहा है। गुरुवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम टीम ने कई स्थानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी भट्ठी कोयले से जलती मिली पानी डाल कर बुझा दिया।
विज्ञापन


टीटीजेड में पर्यावरण संरक्षण के लिए मंडलायुक्त ने टास्क फोर्स कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में शामिल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक एनएल कुशवाहा ने टीम के साथ गुरुवार को सदर बाजार, सरक्यूलर रोड, नगला बरी, शीतल खां रोड, आसफाबाद, सैलई, सांती रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दुकानों पर कई जगह कोयले से भट्टियां जलती मिलीं। अधिकारियों ने कोयले से भट्टी जलाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। कई भट्टियां पानी डालकर टीम ने अपने सामने बुझवाईं। वहीं पूर्व निरीक्षण में चेतावनी के बावजूद भट्टियां जलाने पर मुकीम सरक्यूलर रोड, बबलू जाटवपुरी चौराहा, राकेश सांती रोड नाले की पुलिया और विजेंद्र सांती रोड के मौके पर चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed