{"_id":"5aafca634f1c1bb1758b63ad","slug":"171521470051-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति में फर्जी सदस्यों को शामिल करने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति में फर्जी सदस्यों को शामिल करने आरोप
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। साधन सहकारी समिति मटसेना के वैधानिक सदस्यों को हटा कर उनके स्थान पर फर्जी तरीके से नए सदस्यों को शामिल करने की शिकायत लेकर भाजपा नेता सोमवार को डीएम से मिले। डीएम ने प्रकरण की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाजपा नेताओं के साथ डीएम से मिले नरेंद्र शर्मा, कौशल शर्मा, संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, भगवान सिंह ने कहा साधन सहकारी समिति मटेसना में सपा नेताओं के इशारे पर समिति के नियमित सदस्यों के नाम अलग कर फर्जी तरीके से बाहरी लोगों के नाम शामिल हो रहे हैं।
जिन नियमित सदस्यों के नाम समिति से काटे गए उनमें विनोद शर्मा, शंकुतला शर्मा, पूर्व प्रधान खरसुली सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने कहा चुनाव अधिकारी एवं सचिव पर नए सदस्यों को शामिल करने की शिकायत को इंकार कर मनमानी कर रहे हैं। डीएम ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीएम मिलने वाले भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा एवं अरविंद पचौरी शामिल हैं।