{"_id":"5a9ff1df4f1c1ba3378b784e","slug":"171520431583-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से परेशान युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों से परेशान युवक ने लगाई फांसी
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे की चंद्रगिरीश कालोनी (ट्रांसपोर्ट नगर) के युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसमें कहा गया है कि युवक ससुराल वालों से परेशान था। ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज हुआ है।
चंद्रगिरीश (ट्रांसपोर्ट नगर) निवासी रोहित (29) पुत्र योगेश प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार की मध्यरात्रि युवक घर में पंखे से लटका मिला। विवाह समारोह से लौटे परिवार वालों ने कमरे में शव लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पिता योगेश की तहरीर पर मृतक की पत्नी दीप्ति, सास, ससुर, साला, साले की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज हुआ है।
पिता का आरोप है कि 30 नवंबर 2016 को उनके बेटे का विवाह बालाजीपुरम् की अलकापुरी कालोनी निवासी रामजीलाल की बेटी दीप्ति से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। पुलिस की मानें तो विवाद के चलते विवाहिता मायके में रहने लगी। 28 फरवरी को सुलहनामा के बाद ससुराल लौटकर आई। पिता का आरोप है कि विवाह के बाद से मृतक का ससुरालीजन मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे।