फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जुमे की नमाज के दौरान मुस्तैद रही पुलिस

जुमे की नमाज के दौरान मुस्तैद रही पुलिस

Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज के दौरान मुस्तैद रही पुलिस
फिरोजाबाद। विवेकानंद चौराहे के समीप समुदाय विशेष के युवकों के साथ मारपीट और थानेदार से खींचतान की घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को जुमा के चलते पुलिस-प्रशासन ने खासी सतर्कता बरती। डीएम और एसएसपी थाना दक्षिण में कैंप करने के साथ ही शहर में भ्रमण करते रहे। मुख्य बाजार के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल सक्रिय रहा ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाए।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के विवेकानंद चौराहे पर समुदाय विशेष के दो युवकों के साथ मारपीट के बाद वहां पहुंचे थाना प्रभारी उत्तर ने युवकों को बचाकर निकाल दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुछ युवकों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी थी। घटनाक्रम के अगले दिन जुमा होने के कारण पुलिस प्रशासन के अधिकारी शुक्रवार को सुबह से सतर्क रहे। जिले के सभी थानों की फोर्स को शहर में हर तरफ तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन


सुभाष तिराहा, गांधीपार्क चौराहा, सिनेमा चौराहा, घंटाघर चौराहा, नाल बंद चौराहा, जाटवपुरी चौराहा के साथ ही शहर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं पीएसी के साथ दंगा नियंत्रण वाहन में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डॉ.मनोज कुमार, एडीएम उदय सिंह, एसपी सिटी राजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह खुद थाना दक्षिण में सुबह से कैंप किए रहे। ये अफसर शहर में भ्रमण भी करते रहे। जुमा की नमाज के वक्त प्रमुख मस्जिदों के आसपास अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार में सुबह से ड्यूटी पर तैनात कई थानेदार दोपहर में एक साथ गंज चौराहे पर एक दुकान में नाश्ता करने चले गए। तभी जुमे की नमाज का वक्त होने के कारण डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डॉ.मनोज कुमार राउंड पर निकले। अफसरों को देखते ही थानेदार नाश्ता छोड़कर दौड़ पड़े।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी उत्तरी से हाथापाई के आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस ने रेकार्ड खंगाला है। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता लकी गर्ग ने 2010 में स्टेशन रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान सिपाही भारत सिंह के साथ अभद्रता, बाइक चढ़ाने के साथ गालीगलौज करते हुए वर्दी फाड़ दी थी।


उस घटना में लकी गर्ग, संजीव भदौरिया, अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। संजीव और अतुल जेल भी गए थे जबकि लकी न्यायालय में हाजिर हुआ था। वहीं रामगढ़ के तत्कालीन थानेदार ने उदय ठाकुर और पिंकी चक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed