फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दबिश के दौरान ग्रामीणों ने दरोगा की रिवाल्वर छीनी

दबिश के दौरान ग्रामीणों ने दरोगा की रिवाल्वर छीनी

Tue, 06 Feb 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दबिश के दौरान ग्रामीणों ने दरोगा की रिवाल्वर छीनी
फिरोजाबाद/एका। दहेज हत्या के आरोपियों को सादावर्दी में पकड़ने गए थाना एका के उपनिरीक्षक वासुदेव की रिवाल्वर ग्रामीणों ने छीन ली। रिवाल्वर वापस लेने के लिए दरोगा को मिन्नतें करनी पड़ीं। पुलिस पहले तो मामले को छिपाए रहीं, लेकिन ग्रामीणों द्घारा बनाया वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा ने ग्रामीणोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन


थाना एका के गांव थाटी गदनपुर निवासी रश्मि पत्नी जितेंद्र की मौत 15 नवंबर को हुई थी। मायका पक्ष ने सरला देवी पत्नी निरंजन सिंह सहित छह खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच सीओ जसराना कर रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो गत दिनों गांव में दबिश के दौरान दरोगा वासुदेव सिंह सादा वर्दी में कांस्टेबल साथ आए और दो लोगों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की इस हरकत से गुस्साए ग्रामीणों ने खेत में दरोगा की सरकारी रिवाल्वर छीन कर उसके साथ हाथापाई भी की। दरोगा ने मामले की जानकारी थाने पर देने के बजाय ग्रामीणों से मिन्नतें कर रिवाल्वर वापस ले ली। ग्रामीणों ने रिवाल्वर वापस करने के दौरान खुद वीडियो बना ली। गांव के युवाओं ने पुलिस की वीडियो वायरल की तो थाना पुलिस के होश उड़ गए। दरोगा ने घटनाक्रम के दो दिन बाद थाना एका में थाटी गदनपुर के निवासी 17 नामजद एवं 60 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक ने कहा कि चार फरवरी के दोपहर 12 बजे सिपाही कृष्णवीर, कन्हैयालाल एवं महिला कांस्टेबल शबनम के साथ दबिश देने गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। आरोपियों में रामेश्वर दयाल, दीपक, सुरेंद्र, प्रमोद कुमार, रामवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, रेनू, रिसाल कुमार, मुन्नेश, दिनेश, भंवरपाल सिंह, जयपाल सिंह, अजय कुमार, संतोष कुमार, राजेश एवं साठ लोग

ग्रामीणों ने जो वीडियो वायरल किया है उसमें गांव का युवक हाथ में रिवाल्वर लिए कह रहा है कि देखो यह है उप निरीक्षक वासुदेव सिंह। सादा वर्दी में हैं। नंबर दो की गाड़ी से आए हैं..। दो गांव वालों को आगे करते हुए युवक बताता है कि दरोगाजी ने किस तरह से इन्हें पीटा था। चोट के निशान दिखाए। वीडियो में युवक कह रहा है पूरी रिकार्डिंग करो...। सुनो गांव वालों हम दरोगाजी का मोबाइल और रिवाल्वर वापस कर रहे हैं। बाद में कोई आरोप न लगाया जाए।


बातचीत के दौरान युवक दरोगा की रिवाल्वर लहराता रहा और दरोगा जैैसे-तैसे युवक से रिवाल्वर लेने की कोशिश करता रहा। जैसे ही युवक ने रिवाल्वर दी दरोगा ने कमर में लगा दी। इसके बाद युवक ने फिर वीडियो बनवाया और दिखाया कि रिवाल्वर दरोगाजी ने रख ली है..। बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed