{"_id":"5a75f2ca4f1c1b84268b8385","slug":"171517679306-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप और मिष्ठान की दुकान पर मिली घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप और मिष्ठान की दुकान पर मिली घटतौली
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर घटतौली रोकने के लिए वरिष्ठ बांट-मांप निरीक्षक विजय सिंह की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। घटतौली करने वाले एक पेट्रोल पंप, तीन मिष्ठान विक्रेता, तीन रसोई गैस के विक्रेता और एक किराना के दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ बांट-मांप निरीक्षक विजय सिंह ने टूंडला, फिरोजाबाद क्षेत्र के छह पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल मापने की मशीनों की जांच की। इसमें कोटला रोड स्थित गोगाजी फिलिंग स्टेशन पर पांच लीटर में 40 मिलीलीटर कम डीजल एवं पेट्रोल का मापन किया जा रहा था। घरेलू गैस की आपूर्ति करने वाली विभिन्न एजेंसियों के आठ हाकरों के सिलेंडरों की जांच की गई।
तीन हाकरों के सिलेंडरों में मानक से 200 से लेकर 600 ग्राम तक गैस कम मिली। उन्हें नोटिस दिए हैं। जांच टीम ने टूंडला, फिरोजाबाद में 11 मिष्ठान की दुकानों पर जांच पड़ताल की। तीन मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर बांटों का सत्यापन नहीं कराया गया था। अन्य करीब दस दुकानों की जांच पड़ताल में किराना की एक दुकान पर घटतौली होती मिली। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 35 दुकानों की जांच कराई गई। इसमें आठ को नोटिस थमाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से छापेमारी का अभियान जारी रहेगा। घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।