{"_id":"5a37ff554f1c1b8e698c2a2e","slug":"171513619285-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक रोड कब्जा मुक्त कराने को मुख्यालय पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक रोड कब्जा मुक्त कराने को मुख्यालय पहुंचे किसान
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गांव के सार्वजनिक मार्ग (चक रोड) पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर भाकियू (ऋषिपाल गुट) ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे फिरोजाबाद ब्लाक क्षेत्रांर्गत ग्राम नगला चूरा के ग्रामीणों ने फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग स्थित एक सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों के अनुसार चक रोड पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीणों ने पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
भाकियू (ऋषिपाल) के जिलाध्यक्ष पंजाब सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने चक रोड को अवैध कब्जा धारकों से मुक्त कराकर खंड़जा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। ज्ञापन सौंपने वालों में हाकिम सिंह, मुरारीलाल, रामशंकर, सुभाष और मंजूदेवी शामिल रहीं।