फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विप्रा ने प्लाटों पर बने घर ढहाए, महिलाओं ने किया विरोध

विप्रा ने प्लाटों पर बने घर ढहाए, महिलाओं ने किया विरोध

Mon, 18 Dec 2017 07:54 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
विप्रा ने प्लाटों पर बने घर ढहाए, महिलाओं ने किया विरोध
विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की चैतन्य विहार आवासीय कालोनी में खाली पड़े प्लाटों पर कच्चे मकान बनाकर रह रहे लोगों के घर ढहा दिए गए। इस दौरान लोग एकतरफा कार्रवाई से आक्रोशित हो गए। विरोध कर रही महिलाएं बुलडोजर से सामने खड़ी हो गईं। बाद में लोगों को प्लाट खाली करने की मोहलत देकर शांत कराया गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि चैतन्य विहार आवासीय कालोनी की सोसाइटी ने विप्रा के अधिकारियों को शिकायत कर खाली प्लाट से कच्चे मकानों को हटाने की मांग की थी। शिकायत में इन कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों पर खुले में शौच कर गंदगी फैलाने का आरोप भी लगाया गया था। इस पर विप्रा के जेई मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ सोमवार की शाम चैतन्य विहार कालोनी पहुंचे। यहां फेस 2 के खाली प्लाटों में बने कच्चे मकानों और अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया।
विज्ञापन



इस दौरान महिलाएं बिना पूर्व सूचना के एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बुलडोजर के सामने खड़ी होकर विरोध करने लगीं लेकिन पुलिस बल सामने उनकी नहीं चली। ध्वस्तीकरण के दौरान राम प्रकाश की दो बेटियां कच्चे मकान में ही सोती रह गईं। इन्हें बाद में निकाला गया। सूचना पर क्षेत्रीय प्रधान श्याम निषाद, ऋषभ उपाध्याय, महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता कर गरीबों को कुछ समय देने की मांग की। अधिकारियों ने दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed