{"_id":"5a12e0e64f1c1bc1678bc975","slug":"171511186662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जंक्शन पर दुकानदार देंगे बेचे सामान का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जंक्शन पर दुकानदार देंगे बेचे सामान का बिल
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
pen
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर अवैध वैंडरों की मनमानी और दुकानदारों द्वारा ज्यादा पैसे लेने से रोकने को अब रेलवे पीओएस मशीन लगाएगा। दुकानों से खरीदारी करने पर यात्रियों को मशीन से कटा बिल मिलेगा।
रेलवे जंक्शन पर खानपान और सामान बेचने के लिए 16 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए हैं। साथ ही दुकानों पर काम करने व सामान ट्राली आदि के संचालन के लिए 80 लोगों को वैंडरिंग के लाइसेंस दिए हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में दुकानदारों ने 500 से अधिक अवैध वैंडरों से निर्धारित से अधिक दामों पर सामान बिकवाया जा रहा है।
यात्रा में जरूरत होने पर यात्री न तो विरोध कर पाता है और इसकी शिकायत भी नहीं सुनी जाती। इसे लेकर अब रेलवे स्टेशन पर दुकानों पर पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन लगाई जाएंगी। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि दुकानदारों को मशीन लगवाने के लिए कहा गया है। खरीदे सामान का बिल मशीन से निकालकर यात्रियों को देंगे। इससे ओवर रेटिंग रोकी जाएगी।