फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नार्को टेस्ट के लिए एसआईटी ने तीन को भेजे नोटिस

नार्को टेस्ट के लिए एसआईटी ने तीन को भेजे नोटिस

Wed, 01 Nov 2017 08:03 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
नार्को टेस्ट के लिए एसआईटी ने तीन को भेजे नोटिस
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
मथुरा। अमर कालोनी डबल मर्डर और डकैती के खुलासे में जुटी एसआईटी ने तीन को नार्को टेस्ट के लिए तैयार रहने का नोटिस भेजा है। इस मामले में मृतक दंपति का भतीजा, उसकी पत्नी और भांजे का नार्को होगा। छह से 10 नवंबर के मध्य लखनऊ में होने वाले नार्को टेस्ट के लिए पांच नवंबर को ये लोग एसआईटी टीम के साथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


गोवर्धन रोड पर अमर कालोनी में आठ मार्च की मध्यरात्रि ट्रक चालक बनवारी और उसकी पत्नी रविबाला की सिर पर प्रहार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बदमाश दो लाख की डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सात माह से अधिक बीत जाने के बाद भी हाईवे पुलिस वारदात के खुलासे में नाकाम रही। इस पर न्याय की गुहार लगाने वाली दंपति की बड़ी बेटी ने खुदकुशी कर ली थी, हालांकि बेटी ने खुदकुशी या उसे भी मारा गया, ये मामला भी अभी चल रहा है। इस मामले में बेटी की जान जाने के बाद इसके खुलासे के लिए बनाई गई एसआईटी को लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से नार्को टेस्ट के लिए तारीख मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने भतीजे विनोद, उसकी पत्नी शिमला और भांजे रमन को नोटिस भेजा है। एसआईटी प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि तीनों को नार्को टेस्ट के लिए नोटिस भेजे हैं। पांच नवंबर को टीम तीनों को लखनऊ लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed